बच्चों के लिए संपूर्ण भोजन क्या है?HealthPlanet

Posted on Wed 8th Mar 2023 : 08:44

बच्चों को दिए जाने वाले भोजन में प्रोटीन, वसा कार्बोहाइड्रेट, माइक्रोन्यूट्रेंट्स, आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए, बी, सी, डी, तथा ई पर्याप्त मात्रा में हों।

* प्रोटीन : बच्चों के शारीरिक विकास तथा कोशिकाओं की मरम्मत के लिए यह जरूरी तत्व है। इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाए रखने में यह मदद करता है। यह माँस, मछली, अंडे, दूध, दूध के बने पदार्थ, फल, सब्जियाँ आदि बच्चों को भरपूर मात्रा में खिलाना चाहिए।

* वसा : बच्चों के बढ़ते शरीर के मेम्ब्रेन फंक्शन को सही रखने के लिए इसेन्शियल फैटी एसिड की जरूरत होती है, जो वसा से प्राप्त होता है। विटामिन ए, डी, ई तथा के वसा में घुलकर ही एनर्जी उत्पन्न करते हैं। वसा के लिए माँस, अंडा, दही, दूध, सब्जियाँ, नारियल, फल और वनस्पति तेल का सेवन बेहतर है।

* कार्बोहाइड्रेट्स : कुल एनर्जी के आधे भाग की पूर्ति कार्बोहाइड्रेट्स द्वारा की जाती है। यह फल, अनाज, सब्जी, फलियों में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

* आयरन : शरीर में ऑक्सीजन की पूर्ति इसी से होती है। लौह तत्व माँस, लीवर, चिकन, मछली, अंडा, दाल, पत्तेदार सब्जियाँ, आदि में यह पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
* कैल्शियम : बच्चों के शरीर में हड्डियों के सही विकास के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है, यह दूध, मछली, बाजरा, हरी सब्जियाँ आदि में पाया जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info